अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
e-TADA पोर्टल के उपयोग से जुड़े सामान्य प्रश्नों के उत्तर।
अंतिम अद्यतन:
क्या मैं दावा प्रस्तुत करने के बाद माँगी गई राशि बदल सकता हूँ?
नहीं। पारदर्शिता एवं वित्तीय नियंत्रण के नियमों के अनुसार एक बार दावा प्रस्तुत होने के पश्चात माँगी गई राशि में कोई संशोधन संभव नहीं है।
टोकन 1 और टोकन 2 क्या हैं?
टोकन 1 लेखाकार द्वारा भत्ता बिल की विधिवत गणना के बाद सिस्टम द्वारा जारी विशिष्ट संदर्भ संख्या है। टोकन 2 ट्रेजरी / बैंक के माध्यम से वास्तविक भुगतान सफल होने पर जारी किया जाने वाला स्थायी डिजिटल प्रमाणक है।
यदि मेरा बैंक खाता बदल गया है तो क्या करें?
यदि दावा अभी लंबित है तो संबंधित लेखाकार या मोहर्रिर से संपर्क कर दावे को संशोधन हेतु वापस मँगवाया जा सकता है।
मैं अपना पासवर्ड भूल गया हूँ, क्या करूँ?
अपने थाना मोहर्रिर या ज़िला व्यवस्थापक से संपर्क करें। वे आपका पासवर्ड रीसेट कर एक अस्थायी पासवर्ड देंगे, जिसे पहली बार लॉगिन करते ही बदलना अनिवार्य है।
रसीद असली है या नहीं, कैसे जाँचें?
रसीद पर छपे क्यूआर कोड को मोबाइल कैमरे से स्कैन करें, या 'रसीद सत्यापन' पृष्ठ पर दावा संख्या तथा बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करें।
सहायता हेतु संपर्क सूत्र क्या है?
जनपद पुलिस लाइन कंप्यूटर सेल, ईमेल: etada-support.bly@uppolice.gov.in अथवा दूरभाष: 0581-2420000